Tuesday, 30 October 2018

भाजपा से दूरी बना रहे राजपूत समुदाय को अपनी ओर आकर्षित करने, और अपने साथ जोड़ने में लगा है ...

राजस्थान हो चाहे यूपी एमपी या गुजरात, कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व इन सभी हिन्दी भाषी राज्यों में भाजपा से दूरी बना रहे राजपूत समुदाय को अपनी ओर आकर्षित करने, और अपने साथ जोड़ने में लगा है ...

इसी कड़ी में राजस्थान के राजपूत प्रतिनिधि मंडल से मिलने बाद अब कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा गुजरात प्रदेश में पहली बार प्रदेश महिला कांग्रेस प्रमुख पद पर राजपूत महिला को नियुक्त किया गया है,
#karninews
अहमदाबाद में स्थित राजीव गांधी भवन में आज सवेरे आयोजित एक भव्य समारोह में श्रीमती गायत्री बा वाघेला ने गुजरात महिला कांग्रेस के, प्रदेश प्रमुख पद को ग्रहण किया है।

विदित रहे, कि पिछले चार चुनावों से गुजरात प्रदेश की सत्ता से दूर कांग्रेस का गत विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन रहा है, राजपूत समुदाय के मत समर्थन से वो 99 सीटों पर चुनाव जीतकर, मात्र चंद विधायक सीटों की कमी रह जाने से, गुजरात जैसे उस प्रदेश की सत्ता पाते पाते चंद कदमों दूर रह गई, जहाँ से वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है।

No comments:

Post a Comment